रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा लिटरेरी क्लब के सहयोग से चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम ‘इंस्पायर्ड 2025’ का आज समापन हो गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अकादमिक उत्कृष्टता के साथ रचनात्मकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए विवि के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने नवाचार को नवीन संभावनाओं का द्वार बताया।
कार्यक्रम के दौरान यूथ पार्लियामेंट, वाद विवाद, चित्रांकन, कार्यशाला और पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
कार्यक्रम में स्वागत डॉ. स्वातिलेखा महतो एवं धन्यवाद डॉ. राधा माधव झा ने किया। इस अवसर पर डीन सह ‘इंस्पायर्ड2025’ की संयोजक प्रो नीलिमा पाठक, डॉ. सम्राट बनर्जी, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. अरविंद भंडारी, डॉ. मनोज पांडे समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK