
रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा के नवनियुक्त पदधारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने 3 मार्च को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के इसका नेतृत्व किया।
मुलाकात में सीए अभिषेक केडिया ने राज्यपाल को बताया कि रांची शहर सीए कोर्स के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। रांची शाखा सीए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक आईटी और सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मॉक टेस्ट, विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की सलाह, विभिन्न विषयों पर सेमिनार, कांफ्रेंस, टैलेंट सर्च, स्पोर्ट्स आदि कराती है।
अध्यक्ष ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वर्कशॉप, नेशनल कांफ्रेंस आदि देश के नामी विशेषज्ञों के सानिध्य में कराया जाता है। उन्होंने बताया कि एक वाणिज्यिक विशेषज्ञ के रूप में राज्य और देश के विकास में भी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार और सीपीइ कमेटी के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK