पीएम किसान योजना से कटे सैकड़ों किसानों के नाम,किया धरना प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। पीएम किसान सम्मान निधि‍ योजना से नाम कट जाने से क्रोधित सैकड़ों किसानों ने समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

धरना के दौरान समाजसेवी बलराम पासवान ने कहा कि दस दिन पूर्व प्रतिनिधि ने फर्जी किसानों द्वारा पीएम किसान का लाभ लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद भी फर्जी किसानों का नाम नहीं कटा। प्रखंड के हजारों योग्य किसान का नाम कट गया। इसका मैसेज मोबाइल में भी आया है। बिना सत्यापन किये अचंल अधिकारी ने हजारों किसानों का नाम सूची से हटा दिया है। इसके कारण सभी किसान काफी परेशान है।

इस दौरान सैकड़ों किसान ने बलराम पासवान के नेतृत्व में योग्य लाभुकों का पुनः नाम जोड़ने के लिए अंचल अधिकारी राजेश कुमार को उपायुक्त के नाम से मांग पत्र सौंपा है। उपायुक्त से किसानों का नाम पुनः जोड़ने का आग्रह किया गया है।

मौके पर अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि किसानों का नाम कटने से घबराने की जरूरत नहीं है। इसे एक कमेटी के गठन किया गया है, जो ग्राम स्तर पर योग्य किसानों का सत्यापन कर नाम जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK