Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 26 मार्च, 2025

मेष

व्यावसायिक सदंर्भ में कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ जोखिम ले सकते हैं। नए संपर्क स्थापित होंगे, जो मददगार साबित होंगे। समय-समय पर शुभचिंतकों से मदद मिलेगी। घरेलू जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। परिवार में कोई उत्सव भी संपन्न हो सकता है।

वृष

कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोग भौतिक सुख की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। विवादों में नहीं उलझे।

मिथुन

व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है।  भाई-बहनों के साथ तर्क काफी उदास कर सकता है। सेहत का ख्‍याल रखने की जरूरत है।

कर्क

परिवार के सदस्यों (विशेषकर आपके बच्चों) का स्वास्थ्य काफी चिंता का कारण हो सकता है। स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। यात्रा फलहीन हो सकती है।

सिंह

मां और बच्चों का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। जीवनसाथी कुछ खर्चीला बन सकता है। कुछ शत्रु हावी हो सकते हैं। सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या

स्थिर आय व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। संपत्ति संबधित नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। विवाह योग्य आयु है तो शादी हो सकती है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी।

तुला

सतर्क और सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भावनात्मक रूप से भी परेशान भी हो सकते हैं। धैर्य एवं शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। अन्यथा व्यावासिक सदंर्भ में नुकसान उठना पड़ सकता है। नए रिश्ते में जुड़ने के लिए समय फिलहाल ठीक नहीं है।

वृश्चिक

आर्थिक लाभ अर्जित करने के अप्रत्याशित रास्ते खुलने की संभावना है। बच्चे थोड़े शरारती हो सकते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकते हैं। पढ़ाई में अच्छा करने के लिए ध्यान केंद्रित और ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

धनु

राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी के सदंर्भ में जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है।

मकर

नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है। काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। बच्चे के विवाह या जन्म जैसी शुभ घटना घट सकती है।

कुंभ

आपकी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अकेले लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। नए अधिग्रहण हो सकते हैं।

मीन

व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। नवीन सौदे लाभदायक रहेंगे। शुभचिंतकों से सहायता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केद्रित करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाह योग्य जातको की शादी निश्चित हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)