विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भाजपा नगर मंडल ने रामनवमी पूजा जन्मोत्सव में डीजे साउंड बजाने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी है। इस मामले को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम उपायुक्त से मिली। मांग पत्र देकर श्री रामनवमी पूजा जन्मोत्सव में डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की।
टीम ने कहा कि जेएमएम का कार्यक्रम होने या प्रचार-प्रसार करने में डीजे का उपयोग किया जाता है। जिला प्रशासन उन्हें मना नहीं करता है। जहां हिंदू का पर्व होता है, वहां पर तुष्टिकरण की राजनीतिक सरकार द्वारा की जाती है। उपायुक्त से कहा कि सभी अखाड़ों के बीच संशय बना हुआ है। अपने स्तर से डीजे बजाने की अनुमति दें। अगर अनुमति नहीं दिया जाता है तो भाजपा नगर मंडल इसका घोर विरोध करेगी। उग्र आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ने पर डीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए भी बाध्य होंगे।
भाजपा नगर मंडल ने कहा कि सभी अखाड़ा को डीजे बजाने की अनुमति दी जाए, जिससे सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोग अपने-अपने स्तर से प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाएं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मदन मोहन गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अभिषेक कश्यप, ज़िला आईटी सेल संतोष कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता मंडल महामंत्री एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK