Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 13 मार्च, 2025

मेष

दिन प्रसन्नता से बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच बदलें ना कि दूसरों की सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखे ।

वृष

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े लोग अपने अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करे। नुकसान हो सकता है।

मिथुन

व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दे। खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े जातको के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें।

कर्क

आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है।

सिंह

धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे। महत्‍वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे।  छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।

तुला

पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कितना सोचते हैं और करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु

दूसरों के लिए बुरा नहीं सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। समय कम और काम ज्यादा है। मन लगाकर कार्य में लग जाएं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर

जो करना चाहते हैं, करें। समय बर्बाद नहीं करें। दूसरों  की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर निर्णय लें। आजीविका में वृद्धि संभव है। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ

कार्य की अधिकता के कारण जरूरी काम पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन

अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *