Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 मार्च, 2025

मेष

इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की संभावना है। लक्ष्य की तरफ ध्यान दें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा कार्य को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन

समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है।

कर्क

सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढ़ाएंगे। कोई साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। सावधान रहें। लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। किसी के साथ भी उलझे नहीं।

सिंह

पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

शत्रु परास्त होंगे, लेकिन सावधानी रखनी पडेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम नहीं शुरू करें। स्थिति अधिक साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना जरूरी है। नौकरीपेशा काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे।

तुला

आध्यात्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक

अधिकतर समय व्यस्त रहेंगे। कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि रखें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु

राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा।

मकर

अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें। सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति केंद्रित रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

सकारात्मक सोच आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। अपना पूर्ण ध्यान कार्यस्थल पर केंद्रित रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन

शान्तिपूर्ण तरीके से समय बिता पाएंगे। कोई काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी दूर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *