पूर्व विधायक सीता सोरेन पर तानी बंदूक, पूर्व पीए गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

धनबाद। भाजपा नेता पूर्व विधायक सीता सोरेन धनबाद के सरायढेला में बीते रात शादी समारोह में पहुंची। वहां श्रीमती सोरेन पर उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने पिस्टल तान दी। फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने पीए को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि सीता सोरेन गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कतरास पहुंची थीं। इस दौरान वह सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुकी थीं। जहां उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था। सीता सोरेन जैसे ही होटल के कमरे में घुसी वैसे ही देवाशीष घोष ने उनपर पिस्टल तान दिया और फायर करने का प्रयास किया। हालांकि इससे पहले कि वह गोली चला पाता, सीता सोरेन की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने देवाशीष घोष को दबोच लिया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवाशीष के पास से दो पिस्टल बरामद किया है। मामले को लेकर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि सीता सोरेन के पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के खिलाफ सीता सोरेन पर पिस्टल तानने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपित के पास से पुलिस ने पिस्टल भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया यह घटना धनबाद के सोनोटेल होटल में बीती देर रात की घटी है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK