केंद्रीय गृह मंत्री से राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की मुलाकात

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को भेंट की। राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई, 2024 से 31 जनवरी, 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।

राज्यपाल ना केवल जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राज भवन को आम जनमानस से जोड़ने के लिए कई सार्थक पहल किये  हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से नियमित सुझाव लेते हैं। इससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस अंक में राज्यपाल द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

वे उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल करने में अग्रसर रहते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK