रांची से होकर चलेगी गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और डेट

झारखंड
Spread the love

रांची। होली पर्व के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ है। इसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रांची से होकर चलेगी।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 2 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच यानी 23 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल 11 और 12 मार्च, 2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का गोंदिया प्रस्थान 11:00 बजे, रायपुर आगमन 14:00 बजे प्रस्थान 14:05 बजे, राउरकेला आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:23 बजे, हटिया आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, रांची आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 01:55 बजे, मुरी आगमन 03:00 बजे प्रस्थान 03:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, गोमो आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 04:55 बजे, कोडरमा आगमन 06:05 बजे प्रस्थान 06:07 बजे, गया आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 08:20 बजे एवं पटना आगमन 11:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल 12 और 13 मार्च, 2025 को पटना से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का पटना प्रस्थान 12:30 बजे, गया आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, कोडरमा आगमन 15:58 बजे प्रस्थान 16:00 बजे, गोमो आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मुरी आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:12 बजे, रांची आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, हटिया आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, राउरकेला आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:08 बजे, रायपुर आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे एवं गोंदिया आगमन 14:30 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *