विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था गढ़वा मेन रोड में रामनवमी पर भक्तों को मीठा जलपान कराएगा। सभी अखाड़ों को झांकी निकालने के लिए पुरस्कार एवं सम्मानित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय सदस्यों की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। क्लब के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने यह जानकारी दी।
बैठक में अप्रैल और मई में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक के आरंभ में प्रशासनिक निदेशक वेद प्रकाश शर्मा और ग्रुप आस्था डायरेक्ट राजेश सोनी ने कार्य का विवरण पेश किया। 13 अप्रैल को मेडिकल कैंप, डेंटल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप एवं श्रमिकों के बीच मजदूर दिवस में सत्तू की शरबत का वितरण करने पर भी विचार विमर्श गया। बैठक का संचालक पूर्व फेडरेशन मेंबर डॉ अशोक सोनी, डॉ आशीष कुमार एवं पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया।
इस मौके पर जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व फेडरेशन एवं मीडिया प्रभारी डॉ अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, डायरेक्टर डॉ आशीष गुप्ता, निदेशक गौतम कुमार, राजेश सोनी, मेडिकल ऑफिसर डॉ आलोक कश्यप, गौतम जायसवाल, रवि कुमार दास, आशुतोष कुमार, आशीष केशरी, बसंत कुमार आदि उपस्थित थे।