रांची। नागपुरी म्यूजिक वीडियो ‘मोर दिल’ का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसमें झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके एक्शन करने के साथ एंजल लकड़ा के साथ रोमांस करते दिखे। दर्शक म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
इंडियासे प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित वीडियो का गाना पूरी तरह से कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसे स्टोरी की तर्ज पर फिल्माया गया है। म्यूजिक वीडियो की निर्मात्री रश्मि रंजना कई वर्षों से यूरोप में हैं। मूलतः रांची की रहने वाली हैं। झारखंड संगीत और फिल्म उद्योग को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की है।
रोहित आरके और निर्मात्री रश्मि रंजना रांची में एक ही स्कूल से पढ़े हैं। रोहित आरके उनसे जूनियर थे। बताया जाता है कि म्यूजिक वीडियो 14 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें सहयोगी कलाकार आशुतोष शर्मा, रानी सिंह, राजू लोहरा ने अभिनय किया है।
गायिका पल्लवी श्रद्धा, म्यूजिक डायरेक्टर अनुज खखा व लव लेस्ली, गीतकार व निर्देशक अजय केसीपी है। स्टोरी रोहित आरके, डीओपी गुड्डू कच्छप, एडिटर संजय टोप्पो, स्टूडियो आलाश स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन महली फिल्म, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज व बबलू हैं।