महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला स्मार्टफोन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। केन्द्र प्रायोजित ‘पोषण अभियान’ योजना अंतर्गत जिले के 9 परियोजनाओं के 1330 आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाओं और 50 महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन दिया गया। नीलाम्बर पीताम्बर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (समाज कल्याण) के अंतर्गत रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण का शुभारंभ किया।

उक्त के आलोक में जिला स्तर पर भी महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद ने महिला पर्यवेक्षिकाओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफ़ोन प्रदान किये।

कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त महिला पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी, गीता कुमारी, विद्यावती कुमारी समेत जिला अंतर्गत सभी परियोजनाओं के महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK