पलामू। पढ़ाई लिखाई की कोई उम्र नहीं होती है। उल्लास के तहत ली गयी परीक्षा ने यह साबित कर दिया। रमजान में रोजा के बावजूद राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद में मुस्लिम धर्मावलंबी महिलाओं ने भी परीक्षा दीं। यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत ली जा रही है।
इसका लक्ष्य 2030 तक देश को पूर्ण साक्षर बनाना है, जो किन्हीं कारणों से पहले पढ़ लिख नहीं पाए हैं। खासकर 15 वर्ष से उपर की महिलाओं को साक्षर बनाना है, ताकि कर्तव्य बोध हो। सशक्त समाज की नींव पड़े। भविष्य में अधिकार के साथ कर्तव्यबोध भी हो।
राजकीयकृत मध्य विद्यालय में 17 महिलायें उपस्थित हुई। परीक्षा में पढ़ना, लिखना व संख्यात्मक प्रश्न थे। केंद्राधीक्षक कन्हैया प्रसाद, सीआरपी विनय सिंह, वीक्षक राजेश कुमार गुप्ता मौके पर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK