चक्रधरपुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल, सीआरपीएफ जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-रांची मुख्य सड़क पर असंतलिया गांव के पास एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब चालक, दुबराज प्रधान, धातकीडी गांव से ईंट लेकर चक्रधरपुर की ओर आ रहा था।

अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सरना स्थल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस दुर्घटना में दुबराज प्रधान ट्रैक्टर के नीचे दब गए और बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर घायल दुबराज प्रधान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK