अनुमंडल अस्पताल में एनिमिया मुक्त भारत अभियान की तैयारी पर मंथन

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एनिमिया मुक्त भारत अभियान की तैयारी पर मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने की। बैठक में चिकित्सक, सीएचओ, एएनएम एवं बीआरसी कर्मी शामिल हुए।

डॉ शर्मा ने बताया कि एनिमिया मुक्त भारत अभियान के लिए टी फॉर एप्प में सभी को डाटा संधारित करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इस अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आयरन की गोलियां आयु वर्ग के हिसाब से बांटी जाएंगी।

बैठक में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक, सभी सीएचओ, सभी एएनएम, बीआरसी से अनिल कुमार प्रजापति, महामारी निरीक्षक निरंजन कुमार, एनिमिया मुक्त भारत के संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। भारत में एनिमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 17 जुलाई से की गई है। इस अभियान का उद्देश्य देश को एनिमिया मुक्त बनाना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK