पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में कम्युनिटी पार्टिसिपेशन का आयोजन

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नवाड़ीपाड़ा में कम्युनिटी पार्टिसिपेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण राम ने बताया कि विद्यालय के व्यवस्थित संचालन के लिए अभिभावकों की भागीदारी आवश्यक है। सभी के सहयोग से विद्यालय उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। जन भागीदारी से बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ है। बच्चे विद्यालय के अतिरिक्त अपने घर में भी स्वाध्याय कर रहे हैं। नैतिक शिक्षा का विकास हो रहा है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों में छोटी-छोटी बीमारियों का प्रकोप कम हुआ है।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजूषा उरांव ने कहा कि विद्यालय में लगातार परिवर्तन आ रहा है। पठन पाठन में सुधार आया है। स्थिति यह है कि पहले बच्चे विद्यालय से घर भागने के लिए इच्छुक होते थे, अब घर से विद्यालय आने के लिए लालायित रहते हैं।

विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सुधार हुआ है। परिसर की सफाई शिक्षक-छात्र ग्रुप बनाकर करते हैं, जिसके कारण विद्यालय परि‍सर साफ सुथरा और हरा-भरा रहता है।

इस अवसर पर वरीय शिक्षिका रतना मिंज एवं सुमित्रा टोप्पो के निर्देशन में स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शिक्षकों एवं बच्चों को डस्टबिन भेंट की गई।

आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य अरुण राम, विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार, रतना मिंज, सुमित्रा टोप्पो, नीलम कुमारी, मनीष कुमार, महेंद्र उरांव, असरानी वारला, फ़ैज़ अहमद, साबिर मियां, रवि शंकर बिरतीया, सुमन देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी एवं अभिभावकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK