- कोयला प्रेषण 5.50% बढ़कर 929.41 मिलियन टन हुआ
नई दिल्ली। फरवरी, 2025 तक कोयला उत्पादन और प्रेषण दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। संचयी कोयला उत्पादन 928.95 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 878.55 एमटी की तुलना में 5.73% की वृद्धि दर्शाता है। इसी तरह, संचयी कोयला प्रेषण बढ़कर 929.41 एमटी हो गया है। यह पिछले वर्ष के 880.92 एमटी से 5.50% की वृद्धि दर्शाता है।
फरवरी, 2025 तक कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से कोयला उत्पादन 173.58 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 133.36 मिलियन टन से 30.16% अधिक है।
इसी प्रकार, कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से कोयला प्रेषण फरवरी, 2025 तक 178.02 एमटी तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 134.96 एमटी से 31.90% वृद्धि को दर्शाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK