चक्रधरपुर। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ पोड़ाहाट, चक्रधरपुर की अध्यक्षता में ग्रामीण मुंडाओं के साथ बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की जन समस्याओं पर चर्चा की गई। सरहुल, ईद और रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
बैठक में मुंडाओं ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जागरूक करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK