- भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
आशीष कुमार वर्मा
पश्चिम सिंहभूम। चाईबासा के टोन्टो थाना अंतर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सली डंप को ध्वस्त किया है। गुरुवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थाना क्षेत्र के जंगली/पहाड़ी इलाके में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर गुरुवार को टोन्टो थाना अंतर्गत सरजामबुरू, जीम्कीइकीर गांव के आसपास के जंगली/पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक नक्सली डंप का पता लगाया। उसे नष्ट कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर, बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है।
बरामद सामग्री
- पिस्तौल के साथ मैगजीन-01
- पैक्ड विस्फोटक-07 बॉक्स
- डेटोनेटर इलेक्ट्रिक-05
- डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक-250
- कार रिमोट-10
- रिमोट बैटरी ट्राई – 20
- प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ 07
- कटर मशीन-01
- इलेक्ट्रिक वायर-01 बंडल
- स्टील टिफिन-35
- कॉर्डेक्स 01 बंडल
- स्विच मैकेनिज्म-30
- नक्सली दस्तावेज और कागजात के साथ अन्य दैनिक उपयोग के सामान
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK