चाईबासा : तेज आंधी में गिरा साईं महोत्‍सव का पंडाल, कई घायल, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

पश्चिम सिंहभूम। चाईबासा में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी से गांधी मैदान में आयोजित साईं महोत्सव में पंडाल अचानक गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना‌ में कई लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांधी मैदान में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया था। शाम में साईं बाबा की पालकी निकाली गई थी। पालकी यात्रा जब पंडाल के पास पहुंची, तब अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज आंधी चलने लगी, जिसके कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। जब यह घटना घाटी तभी काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में झारखंड के कई जिलों में और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK