रांची। सरहुल पर्व मनाने के लिए महादेव मंडा मैं केंद्रीय सरना समिति की बैठक 20 मार्च को की गई। बैठक की अध्यक्षता गूंजा तिर्की ने की। इसमें हर साल की तरह शोभायात्रा महादेव मंडल से केंद्रीय सरना स्थल सीरम टोली तक निकालने का निर्णय लिया गया।
पूजा और शोभा यात्रा के कार्यक्रम भी तए किए गए। इसके अनुसार 31 मार्च को उपवास रखा जाएगा। एक अप्रैल को सरहुल पूजा सह शोभा यात्रा होगी। दो अप्रैल को फूल खोसी मनाई जाएगी।
बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें मुख्य संरक्षक पदम्श्री मुकुंद नायक और विजय तिर्की बनाए गए1 संरक्षक मंडली में रामशरण तिर्की, मानपुरा नायक, छत्रधारी महतो, विनय भगत, शंकर मुंडा, संतोष तिर्की, सुरेश साहू, भोला मुंडा, मदन मुंडा, कृष्णा सहाय, रूपेश केशरी को रखा गया है।
अध्यक्ष-गूंजा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष-सूरज मुंडा, उपाध्यक्ष-मंटू मुंडा, विजय बढ़ाईक, शत्रु नायक, केसी महतो, धनजू नायक, रवि गोप, धनेश्वर अहीर, नकुल नायक, जोगेंद्र मुंडा, कलेश्वर साहू, जोगेंद्र मुंडा, रवि मुंडा, पंकज मुंडा, शनि मुंडा, किशोर मुंडा, रवि सिंह को बनाया गया है।
सचिव-रवि लोहारा, विजय उरांव, उमेश महतो, विजय राय, संजीव महतो, मीडिया प्रभारी- रतन लाल, रवि सिंह और कोषाध्यक्ष अमित मुंडा व राज कुमार महतो को बनाया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK