
रांची। सीसीएल के बचरा के कर्मियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें गैस सिलेंडर के लिए भी जंग करनी पड़ रही है। काफी मशक्कत के बाद भी कई बार सिलेंडर नहीं मिल पाता है। यह स्थिति सीसीएल के बचरा की है।
कर्मियों के मुताबिक बचरा चार नंबर भारत गैस का गोदाम है। यहां से लोगों को गैस लेने में बहुत समस्या हो रही है। यह समस्या कई सालों से चला रहा है। कर्मियों के मुताबिक गैस के लिए अहले सुबह 3 से 4 बजे लोग लाइन में लगते हैं। इसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिलता है।
कर्मियों के मुताबिक सीसीएल प्रबंधन ने गैस सिलेंडर के लिए इसी एजेंसी को कंपनी में सूचीबद्ध किया है। यहां से गैस सिलेंडर लेने पर ही पैसा रिंबर्स हो पाता है। हर महीने सिलेंडर मिल नहीं पाता है। ऐसे में रिंबर्समेंट की सुविधा के बाद भी कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।
कर्मियों का कहना है कि कई बार गैस सिलेंडर लेने के लिए ड्यूटी छोड़कर लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद भी सिलेंडर मिलने की गारंटी नहीं रहती है। उन्होंने प्रबंधन से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK