- प्रदर्शनी सह बिक्री रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ, खूंटी, लोहरदगा में शुरू
- रांची के प्रमुख स्थानों पर 13 मार्च तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल लगाए गए
रांची। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार सज गए हैं। पिछले वर्ष की तरह ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की महिलाओं की प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल बाजार में उपलब्ध है। हर्बल गुलाल की बिक्री को बढ़ावा देने और आमजनों में इको-फ्रेंडली होली के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री अभियान की शुरुआत की गई है।
बिक्री स्टॉल का परिचालन आरंभ किया गया
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पलाश ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न जिलों की हजारों ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा पलाश हर्बल गुलाल का उत्पादन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा जिलों में पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल का परिचालन आरंभ किया गया।
हर्बल गुलाल प्राकृतिक और पूरी तरह सुरक्षित
जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती कंचन सिंह के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में 100 से अधिक स्टॉलों का संचालन 9 से 13 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। सखी मंडल की माहिलाएं गुलाल तैयार करने में प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल कर रहीं है। यह त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। इस हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार के रसायन या आर्टिफिशियल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। इसे बनाने के लिए समूह की दीदियां फूल, फल और पत्तियों का इस्तेमाल कर रही हैं।
प्राकृतिक एसेंस का भी समावेश किया गया
हरे रंग के लिए पालक, गुलाबी के लिए चुकंदर, पीले और नारंगी रंग के लिए पलाश व हल्दी, नीले रंग के लिए सिंद्धार समेत अन्य फूलों और पत्तियों के प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, गुलाल को सुगंधित बनाने के लिए प्राकृतिक एसेंस का भी समावेश किया गया है। स्टॉल में ‘पलाश हर्बल गुलाल’ के साथ-साथ पलाश रागी लड्डू, हैंडमेड चॉकलेट, कुकीज आदि उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है।
ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा भी मिल रहा
पलाश ब्रांड के जरिए हम ग्रामीण महिलाओं के हाथों से बने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। पलाश हर्बल अबीर का उत्पादन ना केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इससे हजारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। पलाश ब्रांड के माध्यम से उनके उत्पादों को एक नई पहचान मिली है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा भी मिल रहा है।
रंग-बिरंगे गुलाल पांच वेराइटी में उपलब्ध
रंग-बिरंगे गुलाल पांच वेराइटी में उपलब्ध हैं। इसकी खरीदारी नजदीकी पलाश मार्ट अथवा होली स्पेशल डिस्प्ले स्टाल से की जा सकती है। रांची शहरी क्षेत्र में पलाश हर्बल गुलाल के स्टॉल राज्य सरकार के प्रमुख कार्यालयों एफएफपी भवन, सचिवालय (धुर्वा), झारखंड उच्च न्यायालय परिसर, रांची मॉल, न्यूक्लियस मॉल, स्प्रिंग सिटी मॉल (हिनू), डोरंडा बाजार, अटल वेंडर मार्केट, पैंटालूंस (लालपुर के समीप), रिलायंस मॉल (कांके रोड), मोरहाबादी मैदान एवं एजी मोड़ आदि जगहों पर संचालित किए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK