रांची। बीआईटी मेसरा की टीम ‘क्रायोविज़ार्ड्स ने वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन ज्योलॉजी, देहरादून के सहयोग से हिमाशील्ड 2024 में पहले रनरअप का खिताब हासिल किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट बाढ़ की समस्या को हल करने के लिए किया गया था।
टीम में एम-टेक के छात्र सुदीप बैनर्जी, सुनील महातो, पीएचडी स्कॉलर निकिता रॉय मुखर्जी (बीआईटी मेसरा) और सौरभ आनंद (डब्ल्यूआईएचजी, देहरादून) शामिल थे। इनके इनोवेशन को र3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। उन्हें फील्ड-डिप्लॉयेबल सोल्युशन विकसित करने के लिए स्टार्ट-अप इन्क्युबेशन सपोर्ट भी दिया गया।
सीडीएसी थिरूवनंतपुरम द्वारा विद्युत एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय के तहत आयोजित इस चैलेंज में 151 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से केवल सात टीमें ग्राण्ड फिनाले तक पहुंचीं। ग्राण्ड फिनाले का आयोजन 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर किया गया था। क्रायोविज़ार्ड्स बन्नारी अम्मान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर रही, जबकि बन्नारी ने पहला पुरस्कार अपने नाम किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK