बीआईटी मेसरा : देवघर प्रिडिटर्स ने रॉयल एडमिंस को 9 विकेट से हराया

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी, फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 में देवघर प्रीडेटर्स बनाम रॉयल एडमिंस के बीच 1 मार्च को मुकाबला हुआ। रॉयल एडमिंस के कैप्टन गौतम ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

रॉयल एडमिंस ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बनाएं। नंदलाल 31 नॉट आउट, अंकित 13 रन आउट, मनोज गिरी 12, गौतम 9 और सरकार ने 6 रन बनाए।

देवघर के चिराग और रामकिशोर ने 56 रन का शुरुआती स्टैंड दिया। चिराग ने 14 और रामकिशोर ने 42 रन बनाए।  उमेश ने 4 गेंदों में 18 रन की धुंआधार पारी खेली और मैच को खत्म किया।

रामकिशोर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। देवघर ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाए और 9 विकेट से जीते। रामकिशोर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

शुरुआत में देवघर और रेड के टीमों का परिचय कराया गया। बीआईटी मेसरा के संकाय मामलों के डीन प्रोफेसर अशोक शेरोन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ आर,सी झा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *