छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा हमला, 22 नक्सली ढेर, मुठभेड़ के बाद मिले ये हथियार

अपराध अन्य राज्य
Spread the love

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले से बड़ी खबर आई है, जहां सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह 7 बजे से मुठभेड़ चल रही थी।

इस ऑपरेशन में अब तक 18 नक्सलियों को ढेर किया गया है। इसके अलावा कांकेर जिले में भी सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इस तरह कुल 22 नक्सली एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं।

बता दें कि, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्र में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकानों को घेरकर मुठभेड़ शुरू हुई, जो घंटों तक चली। इसके बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

कांकेर जिले में भी सुरक्षाबलों ने एक अलग ऑपरेशन में सफलता हासिल की। यहां मुठभेड़ के दौरान 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों की सतर्कता और प्रभावी रणनीति की वजह से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

बीजापुर और कांकेर में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और उनके ठिकानों से मिले हथियारों और गोला-बारूद का भी विश्लेषण किया जा रहा है। ऑपरेशन को लेकर राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों ने इसे माओवादी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता करार दिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *