खूंटी। झारखंड के खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा हुआ है। रांची से घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी थी।
बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लड़के की मौत हो गयी है, जबकि काफी मशक्कत के बाद फॉल से दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। ये दोनों लड़के सगे भाई थे।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस रीमिक्स फॉल पहुंची और उनकी तलाश में जुट गयी थी, वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गयी।
खबर मिलते ही परिजन खूंटी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के नाम शुभम कुमार और राज कुमार हैं। बताया जा रहा है कि, रांची से आठ लड़के कार से खूंटी पहुंचे थे। रीमिक्स फॉल पहुंचने के बाद लड़के नहाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने खूंटी की मारंगहादा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रीमिक्स फॉल में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की गयी।
एक लड़के को फॉल से निकाल लिया गया और उसे बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जबकि दूसरे लड़के की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही थी। बाद में दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। दोनों लड़के रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहनेवाले थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK