पु‍ल से नीचे गिरी कार, लोगों की लगी भीड़

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मुक्तिधाम के पास हरमू रोड में पुल के नीचे एक कार गिर गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसकी सूचना मिलते ही घटना स्‍थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

यह घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे की बताई जाती है। दुर्घटना में क्रेटा कार पुलिया के नीचे गिर गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। क्रेन की सहायता से कार को निकाल लिया गया। कार को निकाले जाने के दौरान पुलिया पर जाम की स्थिति बन गई थी।