विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के रॉकी मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 15,16 में स्थित देवीधाम मंडप के नवनिर्माण के लिए बैठक हुई। इसमें मोहल्ले के सभी सामाजिक व्यक्ति एवं युवा उपस्थित हुए। डॉ भोला कश्यप भी मौजूद थे। मौके पर देवीधाम मंडप नवनिर्माण कार्य के लिए जगह की कमी को देखते हुए डॉ भोला कश्यप से मोहल्ले के लोगों ने मंडप की लंबाई बढ़ाने के लिए पांच फ़ीट ज़मीन दान देने का आग्रह किया।
डॉ भोला ने पांच फीट जमीन दान किया। जमीन दान के तुरंत बाद इस मंदिर के निर्माण के लिए पुजारी सुमित मालाकार ने भूमि पूजन कर इस कार्य को आगे बढ़ाया। मंदिर नवनिर्माण के कार्य की देखरेख के लिये सात सदस्यीय टीम बनाई गई। इसमें निर्माण कार्य का हिसाब रखने के लिए आनंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संतोष कश्यप को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।
गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, वेंकटेश्वर नारायण, मिलन कश्यप, प्रदीप गुप्ता, वार्ड पार्षद सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, उमेश कश्यप, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लखन कश्यप ने सहयोग की घोषणा की।
निर्माण कार्य पूजन के समय पृथ्वीनाथ कश्यप, संजय गुप्ता, अनिल बेदाम, शुभम् गुप्ता, अभिषेक कश्यप, मनीष कुमार, विकास कुमार, रमेश कश्यप, आनंद कश्यप, गिरिजेश मिश्रा,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK