Jharkhand : सर्दी से मिलेगी थोड़ी राहत, ये संकेत दिया मौसम केंद्र ने

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों को जल्‍द ही सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में राज्‍य का मौसम शुष्‍क रहा। अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को न्‍यूनतम तापमानतापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

यहां 8 सेसि तक संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी जिलों में न्‍यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।

यहां 10 डिग्री उम्‍मीद

इसी तरह सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, देवघर जिलों का न्‍यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।

यहां 12 डिग्री संभव

दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में तापमान 12 डिग्री रहने की उम्‍मीद है।

पारा में बढ़ोतरी संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्‍मीद है।