बीआईटी मेसरा बिटोत्सव ’25 का आर्टिस्ट रिवील शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के वार्षिक और सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्सव ’25 का आर्टिस्ट रिवील 9 मार्च को आईसी एरीना में शुरू हुआ। इस अवसर पर दर्शकों के सामने एक लघु फ़िल्म को प्रस्तुत किया गया इसमें बिटोत्सव ’24 के यादगार पलों को दर्शाया गया।

इन पलों को देख छात्रों ने अपने अतीत की सुखद स्मृतियों  को सांझा किया। नए छात्रों के बीच उत्सुकता भर दी। इसी दौरान घोषणा की  गई की बिटोत्सव’25 की वेबसाइट लाइव है।

इसके बाद डांस क्लब द्वारा एक शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने सबकों बिटोत्सव’ 25 की एक छोटी-सी झलक दिखाई। इस प्रस्तुति से दर्शकों में हर्ष एक नए चरम पर पहुंच गया।

कार्यक्रम में आगे जैसे ही बिटोत्सव’25 के लिए कलाकारों की सूची की घोषणा एक वीडियो द्वारा की गई, माहौल उत्साह से झूम उठा।

बिटोत्सव ’25 की अन्तिम शाम को मीत ब्रोज अपने संगीत प्रस्तुति से चार चांद लगाएंगे। इस रोमांचक शाम की समाप्ति डीजे नाईट के साथ हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK