- होली शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। होली पर्व को लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें होली पर्व को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर शांतिपूर्वक पर्व मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री राज लक्ष्मी ने कहा कि होली में लोग एक-दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर खुशी मनाते हैं। कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। होली के त्योहार के दौरान अश्लील गाना एवं डीजे पर खास नजर रखी जाएगी। कहा 14 मार्च से प्रशासन ट्रिपल लोड में बाइक चलाने वाले लोगों के साथ कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं 13 मार्च को होलिका दहन के बाद लोग शांति बनाए रखें।
सुश्री लक्ष्मी ने कहा कि सोशल मीडिया में कोई भी गलत पोस्ट को फारवर्ड करने से बचें। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने होली हर्बल रंगों से खेलने की अपील किया।
बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। यह बैठक चक्रधरपुर में शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK