चाईबासा। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने किया है। इस सुविधा से अब मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि यह सुविधा चक्रधरपुर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। काफी दिनों से हमलोग इस कार्य में लगे हुए थे। अनुमंडल अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो जाने से मरीजों को कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा ना केवल चक्रधरपुर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी उपयोगी होगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उद्घाटन समारोह में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अंशुमान शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी झामुमो नेता दिनेश जेना, वेद प्रकाश, कुमार विवेक, डिक्की मंडल और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK