दिल्‍ली-एनसीआर का नहीं, इस देश में आए भूकंप का है ये वीडियो

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली-एनसीआर 17 फरवरी की सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटकों से हिल गया। अब इससे जोड़कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाईवे पर टूटी सड़क देखी जा सकती है। वीडियो में चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का है।

जांच में पता चला कि वायरल वीडियो का दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो तुर्किये में साल 2023 में आए भूकंप का है। जिसे अब दिल्ली का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Dinesh Saini ने 18 फरवरी 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,”दिल्ली में भूकंप”

वीडियो में लिखा हुआ है : दिल्ली NCR में भूकंप के झटके।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे से शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कई स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर जी न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 12 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में इस वीडियो को तुर्किये के हाईवे का बताया गया है।

हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। वीडियो को 13 फरवरी 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, तुर्किये में भूकंप से चारों तरफ तबाही का मंजर छाया है और सड़कें टूट गई हैं।

हमें वायरल वीडियो @lacachuchasv5886 नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। 8 फरवरी 2023 को अपलोड वीडियो में इसे तुर्किये का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो कई फेसबुक पेज पर मिला। 12 फरवरी 2023 को अपलोड वीडियो में इसे तुर्किये का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है।

वीडियो को दिल्ली में दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला के साथ शेयर किया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो दिल्ली-एनसीआर का नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप को लेकर एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ था। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं।

यह कहानी मूल रूप से [विश्‍वास न्‍यूज] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-viral-video-actually-from-turkey-not-earthquake-in-delhi-ncr/) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK