मुस्लिम शख्स का अपनी बेटी से संबंध बनाने के दावे वाले वीडियो का सच आया सामने, जानें

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली (बूम)। सोशल मीडिया पर बुर्का पहने एक लड़की का वीडियो वायरल है। वीडियो में लड़की रोते हुए एक शख्स की तरफ इशारा करके कहती है कि यह मेरे अब्बू हैं और 6 महीने से जबरदस्ती मेरे साथ रोज संबंध बना रहे हैं। इस वीडियो को कई यूजर्स असली घटना बताकर शेयर कर रहे हैं।

जांच में पाया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो की क्लिप है, जिसे अश्विनी पांडे नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है। मूल वीडियो में एक डिस्क्लेमर भी शामिल है, जिसमें लिखा गया है कि इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मजहब की खूबसूरती अल्लाह भी खुश मोहल्ला भी खुश, अब्बू भी खुश।’

एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये मेरे अब्बू हैं, मेरे साथ रोज संबंध बना रहे हैं।’

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर इसके स्क्रिप्टेड होने की संभावना लगी, क्योंकि इससे पहले भी इस तरह के कई स्क्रिप्टेड वीडियो का फैक्ट चेक किया गया है। इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने वाले कुछ चैनल्स की पड़ताल की गई।

हमें अश्विनी पांडे नाम के एक कंटेंट क्रिएटर के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो का फुल वर्जन वाला वीडियो मिला। इस यूट्यूब चैनल पर 13 फरवरी 2025 को यह मूल वीडियो शेयर किया गया था।

इस वीडियो में एक डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें Ashwani Pandey का नाम लिखा है और इसके साथ ही इसमें यह भी लिखा गया है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

वीडियो में दिखाई देने वाले इस डिस्क्लेमर को नीचे देखा जा सकता है।

अश्विनी पांडे के फेसबुक पेज पर भी यह वीडियो शेयर किया गया था। अश्विनी पांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट के इंट्रो में खुद को प्रैंक वीडियो बनाने वाला क्रिएटर बताया है।

अश्विनी पांडे के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर इस तरह के कई अन्य स्क्रिप्टेड वीडियो भी देखे जा सकते हैं।

यह कहानी मूल रूप से [बूम] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://hindi.boomlive.in/fact-check/muslim-father-had-sex-with-his-daughter-scripted-viral-video-27901) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK