स्वास्थ्य विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में जाकर खिलायी फाइलेरिया की दवा

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के केतार प्रखंड की बलिगढ़ पंचायत के ग्राम बलिगढ़ से 4 किलोमीटर दूर पर पिपरा पानी पहाड़ के पास करीब 20 घर है, जहां 50 की संख्या में लोग निवास करते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य सहिया एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष वहां पहुंचकर लोगों को फाईलेरिया की दवा खिलाई।

वहीं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इसके तहत भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देश पर बलिगढ़ ग्राम अंतर्गत आने वाली सभी स्वास्थ्य सहिया पिपरा पानी पहाड़ आकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। यह पोषण क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर दूर है।

अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने इस पहाड़ी में निवास करने वाले लोगों से अपील किया कि आप जहां भी रहे आपपास साफ सफाई रखें। अत्यधिक पानी ना जमने दें। मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।

इस कार्य में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य सहिया सह सचिव ममता देवी, सहिया संगीता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK