पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में लिया भाग

झारखंड
Spread the love

रांची। परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण पूरे देश में आयोजित किया गया। छात्र/ छात्राओं की 10वी एवं 11वीं परीक्षा को देखते हुए इसका आयोजन किया गया, ताकि वे परीक्षा देने में तनाव महसूस नहीं कर सके। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तनाव कम करने के लिए टिप्‍स दिए। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय ने हिनू स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में इसका आयोजन किया।

प्रधानमंत्री ने छात्राओं को परीक्षाओं में पास होने के कई टिप्स दिए। साथ ही प्रधानमंत्री ने छात्र/ छात्राओं को यह संदेश दिया कि अगर किसी छात्र को असफलता हाथ लगती हैं तो हमें घबराना नहीं चाहिए। उसे डटकर मुकाबला करना चाहिए। तभी सफलता हाथ लगेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है। चर्चा के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए आए छात्र/ छात्राओं से प्रश्नोत्तरी कर उनके सवालों के जवाब दिए। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के प्रति छात्रों को आकृष्ट भी किया। एक पेड़ मां के नाम पर भी संदेश दिए।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पे चर्चा में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंदन कुमार चौधरी, उप प्राचार्या श्रीमती नमिता भंज, वरिष्ठ शिक्षक विजेंद्र कुमार आदि शिक्षकों ने सहयोग दिये। कार्यक्रम में प्रादेशिक कार्यालय, रांची के तकनीकी सहायक मो रजा आलम एवं संजय कुमार चालक ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK