गढ़देवी मंदिर में मत्था टेककर शहर में चलाया भिक्षाटन अभियान

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा जिले के अन्य प्रखंडों के साथ-साथ गढ़वा शहर में भी कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली और उनकी टीम ने रविवार को भिक्षाटन अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर में स्थित मां गढ़देवी के चरणों में मत्था टेककर, पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेकर की गई। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

विकास माली ने कहा कि यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

श्री माली ने संपन्न वर्ग और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहयोग दें, ताकि 351 बेटियों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। भिक्षाटन से जुटाए गए धन का उपयोग शादी समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

इस अभियान में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली, विभूति पांडे, प्रलय पासवान, विकास तिवारी, अरविंद पटवा, राजकुमारी, आकाश भारती, अजय वर्मा, माही मेम, इस्तेखार अंसारी सहित सोसाइटी के कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *