रांची। श्री श्याम परिवार ने श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव-2025 में शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की। इसमें 301 निशानधारक महिला एवं पुरुषों ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की झांकी, श्री राधा कृष्ण, श्री राम लखन जानकी के साथ श्री हनुमान जी की जीवंत झांकी थीं।
झारखंड लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी के 31 सदस्यों की टीम के साथ प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल गई। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक निशान लेकर श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पहुंचे। इस शोभायात्रा में सुमधुर भजनों की अमृत गंगा श्री श्याम परिवार रांची के भजन प्रवाहक मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, अजय वशिष्ट (अन्नू), विष्णु शर्मा (पप्पी) ने बहाई।
गायकों ने श्यामधनी को आयो रे बुलाओ ….., डोरी खेच के रखीजे यो तो हे बाबा को निशाना….., थारी धुन म बावला खाटू पहुंचा……, दर्जी सिम दे निशान मन खाटू जा स……, लहराते देखे हमने श्याम निशान हजारों……. जैसे भजनों की गंगा प्रवाहित की। रास्ते में सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड तक पहुंचे।

रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, श्री श्याम बाल मंडल आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का स्वागत किया। कई सेवा शिविर लगाए गए।
यात्रा के संचालन में प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, पवन लोहिया, मोनू शर्मा, रवि साबू, मनोज अग्रवाल, अरविंद मंगल आदि मौजूद थे।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री मंटू जालान ने बताया कि यह निशान राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम जी को समर्पित किया जाता है। श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि कल प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। विगत 5 दिनों से लगातार कोलकाता से आए लगभग 20 कारीगर सजावट की तैयारी में लगे हुए हैं।
कल सुबह 6 बजे से पूजा अर्चन के साथ श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का परंपरागत नृत्य नाटिका के साथ करने कोलकाता से संदीप सुल्तानिया अपनी टीम के साथ रांची आ चुके हैं। भजनों की अमृत गंगा बहाने खलीलाबाद से सरदार हरिमहेंद्र सिंह रोमी और फतेहाबाद से श्रीमती परमींदर पलक पधार रहे हैं। विशेष रूप से खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से महाराज शक्ति सिंह चौहान श्री श्याम परिवार के विशेष आग्रह पर पधार रहे हैं।
ये है वीडियो
शोभायत्रा में श्री श्याम परिवार रांची के सदस्य कमल जलन बंकट, अशोक धानुका, रमेश अग्रवाल, राजेश जालान, शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार, निरंजन लाल तोदी सौरभ सरावगी, पंकज शर्मा, विशाल शर्मा, विकास अग्रवाल, रूपा कबरा, बालचंद जैन, ऋषभ शर्मा, रजत जालान मुकेश दिनोदिया, नमन चांगल, अजय केडिया, संजय शर्मा आदि का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK