- 10 हजार से अधिक धावक लेंगे भाग, 9 फरवरी को होगी दौड़
रांची। कोल इंडिया रांची मैराथन के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। देशभर से 10,000 से अधिक धावक इस रोमांचक मैराथन में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो 9 फरवरी 2025 को रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी, हाफ मैराथन (21 किमी) और फुल मैराथन (42 किमी) में विभाजित किया गया है। इसमें पुरस्कार राशि ₹35.10 लाख निर्धारित की गई है।
मैराथन का शुभारंभ सुबह 5 बजे मोरहाबादी स्टेडियम से होगा। इस अवसर पर देश की सुप्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, अन्य निदेशक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
प्रतियोगिता में 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से धावकों ने पंजीकरण कराया है। 5 किमी दौड़ को छोड़कर अन्य तीन प्रमुख श्रेणियों के पुरुष एवं महिला वर्ग में टॉप 10 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार की मैराथन को एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजीकृत किया गया है। इसका रूट एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा प्रमाणित है।
सीसीएल इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मार्गों की देखरेख और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिससे धावकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह मैराथन केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का प्रतीक भी है। यह आयोजन पेशेवर और शौकिया धावकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्हें प्रेरित करने का एक बड़ा मंच प्रदान करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK