रांची। हैरान कर देने वाली खबर राजधानी रांची के सदर अस्पताल से आई है, जहां एक नवजात बच्चे को अज्ञात लोगों के द्वारा चुरा लिया गया है। घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोवर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी मिली है कि 14 फरवरी को सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक गर्ल चाइल्ड का जन्म हुआ था, जिसे लेबर रूम के बाहर से अज्ञात लोगों के द्वारा सोमवार की रात चुरा लिया गया। मात्र 5 दिन के नवजात के चोरी होने के बाद बच्चों के माता-पिता दहशत में हैं।
पांच दिन के जिस मासूम बच्ची को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया है, वह रांची के पिठोरिया के रहने वाले उमेश बेदिया और सबिता देवी की बेटी है। 14 फरवरी को बच्ची का जन्म हुआ था।
सोमवार की रात लेबर रूम के बाहर से ही बच्ची को गायब कर दिया गया। बच्ची के गायब होने के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर गायब बच्ची के पिता उमेश बेड़िया ने रांची के लोअर बाजार थाने में लिखित आवेदन दिया है।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार पुलिस भी रेस हो चुकी है। सदर अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस की एक टीम खंगाल रही है, ताकि बच्चे को गायब करने वाले का सुराग हासिल हो सके।
बच्चे के गायब होने से संबंधित रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही बच्चे के बारे में भी जानकारी इकट्ठी कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK