समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से शिक्षा का समुचित विकास संभव : जमुआर

झारखंड
Spread the love

  • टाउन हॉल जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) में झारखंड शिक्षा परियोजना एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत गव्य प्रक्षेत्र के तत्वावधान में 27 फरवरी को मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त शेखर जमुआर ने की।

सम्मेलन में उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में मुखिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा का समुचित विकास तब संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्थानीय नेतृत्व की इसमें सक्रिय भागीदारी हो। मुखिया ग्राम स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समुदाय को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आम जनों से जुड़ी कई समस्याओं का निराकरण पंचायत स्तर पर किया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि पंचायत को सशक्त बनाने की दिशा में कई बुनियादी सुविधाओं को बहाल किया गया है। पंचायत लेवल पर प्रज्ञा केंद्र, इंटरनेट की सुविधा, पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण, मुखिया एंपावरमेंट इत्यादि के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। प्रत्येक मुखिया को पंचायत लेवल के पदाधिकारियों, कर्मियों, एनजीओ समेत अन्य संबंधितों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए आम जनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करना चाहिए।

उपायुक्त द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गये। इस सम्मेलन का आयोजन मुखिया को शिक्षा संबंधी सभी योजनाओं को स्कूल स्तर पर लागू करने में सहयोग करने के उद्देश्य से किया गया था। उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सभी मुखिया सभी पंचायत में कैंप लगाकर आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराएं। अपार आईडी के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक माह की 28 तारीख को सभी शिक्षा संबंधी योजनाओं की समीक्षा को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया जाए। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिला मुखिया की भागेदारी शत प्रतिशत हो।

मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं मुख्य अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और समुदाय को जागरूक करने के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर झारखंड की शिक्षा के स्तर को और सशक्त बनाएंगे। मौके पर उपायुक्त सह अध्यक्ष झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा अपने क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मुखियाओं को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा द्वार शिक्षा के सभी इंडिकेटर को बताया गया। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन ने समृद्धि के अंतर्गत प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप और सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि गव्य विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण आदि के कार्य में मुखिया की अहम भूमिका होती है। गव्य प्रक्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के चयन की प्रक्रिया पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन करने के उपरांत होता है।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला अपर कार्यक्रम पदाधिकारी, अनुराग मिंज, गव्य विकास पदाधिकारी, गिरीश कुमार, जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियागण सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, रमन कुमार सिंह, सहायक पंकज कुमार पाण्डेय ,दिलीप द्विवेदी, फील्ड मैनेजर नीरज कुमार गिरी शामिल थे। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन का मंच संचालन रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष दुबे ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK