धान खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों को दे आधी राशि : अरूण

झारखंड
Spread the love

रांची। खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह बुधवार को रांची के कांके प्रखंड के अरसंडे लैम्पस स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने किसानों से धान अधिप्राप्ति में होने वाले कठिनाईयों और धान अधिप्राप्ति की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने और क्रय किए धान का 50 प्रतिशत मूल्य 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का निर्देश जिला प्रबंधक को दिया। इसके अतिरिक्त स्वर्णरेखा ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर लिमिडेट धान अधिप्राप्ति केंद्र उरूगुट्टू का भी जायजा लिया।

मौके पर उपस्थित किसानों ने कहा कि खरीफ फसल लगाते समय साहूकारों द्वारा अग्रिम नकद राशि किसानों को आसानी से दी जाती है। इसके कारण क्षेत्र के 50 प्रतिशत किसान कम मूल्य में धान की बिक्री करने को मजबूर हैं। निरीक्षण में इनके साथ संयुक्त सचिव शांतनु अग्रहरी, दिलीप तिर्की पीडीएस निदेशक, डीएसओ सबीर अहमद, पवन कुमार, बीडीओ शिलवंत भट्ट, सीओ अनिल कुमार, बीएसओ मिथिलेश कुमार झा, सुमन प्रताप गांगुली, मुखिया अर्जुन टोप्पो सहित कई किसान मौजूद थे।