सिरमटोली – मेकॉन फ्लाईओवर 15 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया प्रधान सचिव ने

झारखंड
Spread the love

  • पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने वरीय अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया
  • केबल स्टेबल ब्रिज एवं रेलवे लाईन के किनारे से निर्माण कार्य को बारीकी से देखा

रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बन रहे सिरमटोली – मेकॉन फ्लाईओवर का मंगलवार को निरीक्षण किया। उनके साथ विभाग के वरीय अभियंता भी मौके पर मौजूद थे। प्रधान सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्माणकर्ता एजेंसी एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हर हाल में 15 मार्च तक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने सिरमटोली से कांटाटोली कनेंक्टिंग फ्लाईओवर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणकर्ता एजेंसी डीआरए को फरवरी के अंत तक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

पथ निर्माण विभाग के वरीय अभियंताओं ने फ्लाईओवर के पुराने हाईकोर्ट की ओर बन रहे रैंप से प्रधान सचिव को वाहन के द्वारा रेलवे लाईन के उपर हाल में बने स्टे केबल ब्रिज तक ले गये। वहां से प्रधान सचिव ने स्टे केबल ब्रिज को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द रेलवे केबल स्टे ब्रिज पर बने सेगमेंट गडर पर एक परत बिटुमिन से कालीकरण कर दिया जाये, ताकि फ्लाईओवर के सुदृढता की वैज्ञानिक जांच की जा सके। गडर पर बिटुमिन की परत चढाने के लिए रेलवे से ब्लाक की जरूरत पडे़गी। इसके लिए श्री कुमार ने रेलवे के डीआरएम से बातचीत कर शीघ्र ब्लाक देने का आग्रह किया। उम्मीद है एक दो दिनों में रेलवे से ब्लॉक मिल जायेगा।

प्रधान सचिव रेलवे स्टे केबल ब्रिज का मुआयना करने के बाद पटेल चौक गये। इसके अलावा उन्होंने स्टे केबल ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर जाकर निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा। इसके बाद श्री कुमार राजेंद्र चौक गये। वहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे पौधरोपण को देखा। वहां राजेंद्र चौक के गोलंबर को आकर्षक पौधों को लगाने का निर्देश दिया।

प्रधान सचिव ने एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीबी सिंह को निर्देश दिया कि यु़द्ध स्तर पर काम करके 15 मार्च तक सभी कार्य पूरा कर लिया जाये। प्रधान सचिव सिरमटोली से कांटाटोली कनेंक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि फ्लाईओवर के जियोटेक के माध्यम से मिट्टी जांच के लिए बोरिंग का काम संपन्न हो गया है। साथ ही सरना स्थल को बचाते हुये नये क्रास आर्म डिजाइन पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए प्रधान सचिव ने जल्द से जल्द नये डिजाइन को स्वीकृत करा कर फरवरी के अंत तक काम शुरू कराने का निर्देश दिया।

श्री कुमार के साथ उनके ओएसडी विजय कुमार, पथ निर्माण  के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर और मुख्य अभियंता मनोहर कुमार, कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार कच्छप निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *