स्‍कूल से एमडीएम का चावल घर ले जाते पकड़ी गई संयोजिका, ये गड़बड़ी भी आई सामने

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। स्‍कूल से एमडीएम का चावल संयोजिका घर ले जा रही थी। ग्रामीणों ने उन्‍हें रंगें हाथ पकड़ लिया। यह मामला जिले के विशुनपुरा प्रखंड के पिपरी कला गांव के वियार टोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का है।

विद्यालय की संयोजिका पूनम देवी को शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में एमडीएम का चावल घर ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा। प्रमुख दीपा कुमारी को इसकी सूचना की। प्रमुख प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर चंदन मेहता पहुंचे। मामले का जायजा लिया। स्कूल में संचालित एमडीएम के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधि को लेकर भी स्कूल के हेड मास्टर दिनेश पांडे सहित स्कूल के बच्चों से बात की। काफी नाराजगी व्यक्त की।

प्रतिनिधि ने कहा कि यहां की हर बात से प्रमुख को अवगत कराया जायेगा। कड़ी विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा की जाएगी। बच्चों के भविष्य के साथ खेलने वाले लोगो को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जायेगा। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव, नंदलाल बियार, कुशुमरी देवी, राजू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

स्कूल में पाई ये समस्या

  • स्कूल में 22 बच्‍चे उपस्थिति थे। पंजी में करीब 75 बच्‍चों की हाजिरी थी। इसके हिसाब से एमडीएम की राशि और अनाज को गबन किया जा रहा है।
  • स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता काफी खराब है। आधे बच्चों को स्कूल का नाम भी पता नहीं।
  • स्कूल में बच्चों की हाजरी पंजी घर ले जाकर बनाया जा रहा है।
  • स्कूल में रजिस्टर और स्टॉक पंजी रोज अपडेट करने के बजाय महीनों में हो रहा है। सिर्फ उपयोगिता प्रमाण पत्र दिखाकर एमडीएम का राशि ली जा रही है।
  • हेड मास्टर और स्टॉक पंजी में चावल का स्टॉक में 200 किलोग्राम और गोदाम में 350 किलोग्राम मिले।
  • स्कूल में साफ-सफाई खराब है। शौचालय भी उपयोग लायक नहीं है।
  • पेयजल की संकट रहने के बाद भी विकास की राशि खत्म।
  • फरवरी में एक दिन भी बच्‍चों को केला-अंडा नहीं दिया गया।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK