उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहारा कार्यकर्ता के परिजनों को किया गया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सहारा इंडिया के 44वें स्थापना माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कांडी फ्रेंचाइजी के तीन सहारा कार्यकर्ताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर सरोज सिंह और कांडी फ्रेंचाइजी की टीम ने कांडी प्रखंड के डूमरसोता गांव स्थित आलोक मेहता, कांडी स्थित राजेश्वर प्रसाद सोनी और सोनपुरवा गांव स्थित सुरेश साहु के घर जाकर उनके माता-पिता व पत्नी को माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर व मिठाईयां खिलाकर सम्मानित किया।

रीजनल मैनेजर ने लोगों से कहा कि सहारा इंडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां गरीब हो या अमीर सभी को एक नजर से देखा जाता है। यहां मेहनत के बल पर पैसे तो कमाए जाते हैं, किन्तु उससे ज्यादा सम्मान कमाया जाता है। कांडी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में आलोक मेहता, राजेश्वर प्रसाद सोनी व सुरेश साहू ने अपने मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को हासिल किया। उनके इस मेहनत में उनके माता-पिता का संस्कार परिलक्षित होता है।

मौके पर कांडी फ्रेंचाइजी मैनेजर आरके प्रसाद, मिथिलेश कुमार चौबे, शिव कुमार पाल, आलोक मेहता, राजेश वर्मा, शशि रंजन दुबे, अवनीश तिवारी, चिंतामणि पाल, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश चौधरी व सुरेश साहू सहित कई उपस्थित थे।