रांची। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का सक्षम कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी को नामकुम स्थित इंडियन ऑयल के कार्यालय में हुआ। इसके तहत पूरे राज्य में तेल एवं ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप और तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक पंकज कुमार, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, गेल कम्पनियों के अधिकारी, डीलर्स और मौजूद लोगों ने पर्यावरण, तेल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति शपथ लेकर की।
राज्य भर में साइकल रैली, वॉकथन, समूह वार्ता, कार रैली, गैस के संरक्षण के लिए गृहणियों के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर संरक्षण के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को होगा।
मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागरुकता जरूरी है। गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों का संरक्षण कर विदेशी मुद्रा भंडार भी बचा सकते हैं। साथ ही, आने वाले जेनरेशन के भविष्य को सुरक्षित बनाने में योगदान कर सकते है।
मौके पर गेल इंडिया के प्रशांत सिंह, भारत पेट्रोलियम के संजय तिग्गा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के विवेक दुबे समेत पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK