सिरमटोली फ्लाईओवर का तैयार हो रहा नया डिज़ाइन, मंजूरी 15 दिन में संभव

झारखंड
Spread the love

  • मंत्री का निर्देश, फ्लाई ओवर निर्माण में सरना स्थल की पवित्रता का ध्यान रखे कंपनी
  • सिरमटोली के स्थानीय लोगों के साथ की बैठक और सभी पहलुओं पर किया विचार विमर्श

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सिरमटोली फ्लाई ओवर निर्माण स्थल का 23 फरवरी को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्लाइओवर निर्माण के विभिन्न पहलुओं को देखा।

मंत्री ने कहा कि सरना धर्मस्थल पर आदिवासी समाज पूजा-अर्चना करने जाते हैं। अगर सिरमटोली फ्लाईओवर की ऊंचाई कम रखी गई, तो वहां आने-जाने में श्रद्धालुओं को कठिनाई होगी। दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाएगी। इस कारण उन्होंने फ्लाईओवर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग रखी, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।

मंत्री ने कहा कि सरना स्थल सिर्फ एक ज़मीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। वर्षों से यहां धार्मिक अनुष्ठान होते आ रहे हैं। यह स्थान समुदाय की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।

श्री लिंडा ने सिरमटोली के स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। सभी पहलुओं पर चर्चा किया। उन्होंने कहा है कि आदिवासी भाषा, सभ्यता और संस्कृति की जीवंतता मूल रूप से बनाये रखना सबसे महत्वपूर्ण है। आधुनिक विकास कार्यों को करना महत्वपूर्ण है, परंतु इससे आम जनमानस को नुकसान नहीं होना चाहिए। ना ही किसी की धर्म के आस्था को प्रभावित करना चाहिए। सरना स्थल हमारी मां का स्थान है और मां से हम पूरी प्रकृति की रक्षा करने की प्रार्थना करते हैं।

बता दें कि रांची के सिरमटोली इलाके में बन रहे फ्लाईओवर को लेकर आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी है। इस निर्माण कार्य के कारण सरना धर्मस्थल की पवित्र भूमि प्रभावित हो रही है, जिससे आदिवासी समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।

इस मामले पर फ्लाइओवर निर्माण कंपनी एल एंड टी ने बताया कि फ्लाईओवर के नए डिज़ाइन को तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी मिलने में 15 दिन का समय लगेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाएगा, जिससे सरना स्थल की पवित्रता भी बनी रहे और यातायात भी सुचारू रूप से चले।

बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK