चाईबासा में नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, आईईडी बरामद

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लेमसाडीह के आसपास के जंगली और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए एक आईईडी को बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203 बीएन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 134 बीएन, 26 बीएन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक आईईडी बरामद करने में सफलता मिली। बम निरोधक दस्ते की सहायता से आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इससे एक बड़ी घटना टल गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *